
30 हजार से ज्यादा पदों पर भर्तियां: राजस्थान में भर्तियों का कैलेंडर जारी






राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने अगले 6 महीने में करीब 30 हजार पदों पर होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं का कैलेंडर जारी कर दिया है। इसके तहत अप्रैल से नवम्बर 2022 तक राजस्थान में 15 प्रतियोगी परीक्षाएं होंगी। इसमें प्रदेशभर के 60 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी शामिल होंगे। जिनमें से दो भर्ती परीक्षा हो चुकी है। वहीं 13 भर्ती परीक्षाओं की तारीख का ऐलान कर दिया गया है।
भर्ती परीक्षा का शिड्यूल
- पशुधन सहायक भर्ती के लिए एग्जाम 4 जून
- बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती के लिए एग्जाम 18 जून
- वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती के लिए एग्जाम 19 जून
- प्रयोगशाला सहायक भर्ती के लिए एग्जाम 28 और 29 जून
- ग्राम विकास अधिकारी मुख्य परीक्षा 9 जुलाई
- हाउसकीपर भर्ती एग्जाम 9 जुलाई
- कनिष्ठ अभियंता कृषि एग्जाम 10 सितंबर
- पुस्तकालय अध्यक्ष ग्रेड थर्ड एग्जाम 11 सितंबर
- शारीरिक प्रशिक्षण अनुदेशक ग्रेड थर्ड एग्जाम 25 सितंबर
- वनपाल एग्जाम 6 नवंबर को,
- वनरक्षक एग्जाम 12 एवं 13 नवंबर 2022
वहीं इसके साथ ही सहायक जनसंपर्क अधिकारी सीधी भर्ती परीक्षा और कनिष्ठ अभियंता संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा का आयोजन कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा 20 मई तक करा दिया गया है। जिनमें जनसंपर्क अधिकारी के अभ्यर्थियों को नियुक्ति देने की तैयारी चल रही है।
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष हरिप्रसाद शर्मा ने बताया कि भर्ती कैलेंडर जारी करने से छात्रों को तैयारी का सही वक्त मिल सकता है। इसी सोच के साथ हमने भर्ती कैलेंडर जारी किया है। शर्मा ने कहा कि हमने इससे पहले भी भर्ती कैलेंडर जारी किया था। जिसके अनुरूप भी भर्ती परीक्षा आयोजित की जा रही है। ऐसे में इस बार भी परीक्षा की तारीख के अनुरूप ही निर्धारित वक्त पर भर्ती प्रक्रिया पूरी कर अभ्यर्थियों को नियुक्ति दी जाएगी।


