Gold Silver

खुद पर FIR हुई तो MLA ने भेजा इस्तीफा

डूंगरपुर से कांग्रेस विधायक गणेश घोघरा ने विधान सभा की सदस्यता से अपना इस्तीफा देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को इस्तीफा भिजवाया है। इस्तीफे के माध्यम से विधायक घोघरा ने सत्तारूढ़ विधायक होने के बावजूद उनकी बातों की अनदेखी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि जनता की आवाज उठाने पर प्रशासन उनकी आवाज को दबाने में लगा है। घोघरा यूथ कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष भी हैं।

जिला प्रशासन पर बरसे
सीएम अशोक गहलोत को अपना इस्तीफा भेजने के बाद प्रेस वार्ता में विधायक घोघरा ने जिला प्रशासन को आड़े हाथों लिया। उन्होंने पुलिस और प्रशासन पर आरोप लगाए कि जनता की आवाज उठाने पर उनके खिलाफ केस दर्ज किए जा रहे हैं। घोघरा ने कहा कि पुलिस प्रशासन उनके खिलाफ कितने भी केस दर्ज कर ले, लेकिन वे जनता की आवाज को नहीं दबने देंगे। पुलिस को जितने मुकदमे दर्ज करने हैं कर ले, जितनी धाराएं लगानी हैं लगा ले।

घर से उठाकर मुकदमे दर्ज कराए
उन्होंने कहा की आज सरकार में अधिकारी हावी हो रहे हैं। आधी रात को तहसीलदार को घर से उठाकर मुकदमे दर्ज करवाए जा रहे हैं।
घोघरा ने कहा कि लोगों को सालों से उनकी जमीन और घर का अधिकार नहीं मिला था। उसी को देखते हुए सरकार ने प्रशासन गांवों के संग अभियान शुरू किया गया था। डूंगरपुर का जिला प्रशासन आदिवासियों की हकों को मारने में लगा है। राज्य सरकार से जिला कलेक्टर, एसपी, एडीएम और एसडीएम को हटाने की मांग की है।

Join Whatsapp 26