
सलमान खान के भाई का हुआ तलाक, 24 साल बाद दोनो हुए अलग






मुंबई. बॉलीवुड सुपर स्टार सलमान खान के भाई एक्टर.डायरेक्टर सोहेल खान और उनकी पत्नी सीमा शादी के 24 साल बाद तलाक ले रहे हैं। शुक्रवार को दोनों को मुंबई में फैमिली कोर्ट के बाहर स्पॉट किया गया। इस दौरान वो दोनों दोस्त की तरह नजर आए। बीकेसी फैमिली कोर्ट में तलाक फाइल करने के बाद दोनों अपनी.अपनी कार में बैठे और घर के लिए रवाना हो गए। दोनों की फ ोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
ऑफि शियल अनाउंसमेंट नहीं किया
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फैमिली कोर्ट के एक सूत्र ने बताया सोहेल खान और सीमा खान आज कोर्ट में मौजूद थे। दोनों ने तलाक फ ाइल किया है। हालांकि दोनों की तरफ से अभी तक इस बारे में किसी भी तरफ की ऑफि शियल अनाउंसमेंट नहीं किया गया है। कहा जा रहा है कि दोनों के बीच काफ ी समय से सब कुछ ठीक नहीं चल रहा था।
सोहेल-सीमा ने की थी भाग कर शादी
सोहेल और सीमा ने 1998 में भाग कर शादी की थी। सीमा दिल्ली की रहने वाली हैं और फैशन डिजाइनिंग में करियर बनाने के लिए वो मुंबई गई थीं। इसी बीच सीमा और सोहेल की पहली मुलाकात हुई थी। सोहेल के मुताबिक उन्हें सीमा से पहली नजर में ही प्यार हो गया था। जल्द ही दोनों ने एक.दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया। ये कपल शादी करना चाहता था। लेकिन सीमा की फैमिली इस शादी के लिए बिलकुल तैयार नहीं थी।
सीमा एक पंजाबी परिवार से ताल्लुक रखती हैं। शादी के पहले उनका नाम सीमा सजदेह था। उनके पिता अर्जुन सजदेह हैं। सीमा के भाई बंटी सजदेह कॉर्नरस्टोन स्पोर्ट्स एंड इंटरटेनमेंट के फ ाउंडर हैं। परिवार के विरोध के चलते जिस दिन सोहेल की फिल्म श्प्यार किया तो डरना क्या 1998 रिलीज हुई उसी दिन दोनों ने घर से भाग गए और आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली। बाद में दोनों के घरवालों ने इस रिश्ते को स्वीकार कर लिया था। इस कपल ने निकाह भी किया था। कपल के दो बेटे निर्वाण खान और योहान खान हैं। सीमा नेटफ्लिक्स की ओरिजिनल सीरीज फेबुलस लाइफ ऑफ बॉलीवुड वाइफ्स में नजर आ चुकी हैं। उनमें महीप कपूर और नीलम के साथ सीमा भी थीं।


