मौसम वैज्ञानिकों ने जारी की चेतावनी, जा सकती है हजारों लोगों की जान

मौसम वैज्ञानिकों ने जारी की चेतावनी, जा सकती है हजारों लोगों की जान

बीकानेर. मौसम विभाग के वैज्ञानिकों ने एक बड़ी चेतावनी जारी की है। जिसमें अगर जलवायु परिवर्तन को समय रहते नहीं रोका गया तो हालात बद से बदतर होंगे। हीटवेव से भारत व पाकिस्तान में हजारों लोगों की जान जा सकती है। इस सप्ताह पब्लिश किए गए एक शोध में वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है। जिसमें 100 करोड़ से ज्यादा लोग 40 डिग्री वाले तापमान में रह रहे है। भारत के पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के अनुसार हीटवेव से मृत्यु दर में बढ़ोतरी हुई। वर्ष 1980 के बाद 60 प्रतिशत से अधिक मृत्युदर में बढ़ोतरी हुई। विश्व मौसम विज्ञान संगठन के प्रमुख पेटेरी तालस ने कहा कि गर्मी का सबसे ज्यादा बुरा असर कृषि, ऊर्जा उत्पादन और पानी पर पड़ा है। गेर लाभकारी संस्था बर्कले अर्थ के प्रमुख वैज्ञानिक रॉबर्ट रोडे ने चेतावनी दी है कि जानलेवा हीटवेव में हजारों की जान जा सकती है। इस हीटवेव से सबसे ज्यादा बुजुर्ग प्रभावित होंगे।

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |