महिला भ्रूण का सिर लेकर पहुंची SDM ऑफिस : बोली डॉक्टरों ने कर दी भ्रूण हत्या

महिला भ्रूण का सिर लेकर पहुंची SDM ऑफिस : बोली डॉक्टरों ने कर दी भ्रूण हत्या

श्रीगंगानगर जिले के सादुलशहर में बुधवार को एक महिला एसडीएम ऑफिस में भ्रूण का सिर लेकर पहुंची तो वहां हंगामा हो गया। महिला का आरोप था कि करीब तीन माह पहले कस्बे के सरकारी अस्पताल में उसने जांच करवाई थी। तब उसके पेट में गांठ बताई गई। सरकारी अस्पताल से उसे आयुष्मान भारत योजना के तहत इलाज के लिए कस्बे के एक प्राइवेट अस्पताल भिजवाया गया। महिला का आरोप है कि उस अस्पताल में उसके इलाज के दौरान उसके पेट से भ्रूण निकाल दिया गया लेकिन उसका सिर अंदर ही छोड़ दिया गया। महिला अपने साथ एक शिशु भ्रूण का सिर भी लेकर आई। उसका कहना है कि उसके पेट से गांठ निकालने के बाद अब उसके पेट में यह भ्रूण होने का पता लगा।

भ्रूण काे मार देने का आरोप
महिला का आरोप है कि अस्पताल के डॉक्टरों ने उसके पेट में गांठ के नाम पर भ्रूण को खत्म कर दिया। उसका कहना है कि डॉक्टरों ने इस पूरे मामले में लापरवाही बरती और उसके पेट में भ्रूण को गांठ बता दिया। उसका कहना था कि डॉक्टरों ने उसे पेट में भ्रूण होने के बारे में बताया ही नहीं। बुधवार को ब्लीडिंग के बाद पेट से भ्रूण का सिर निकला तो मामले की जानकारी मिली।

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |