Gold Silver

21 साल की युवती से उसी के मंगेतर द्वारा होटल में ले जाकर रेप किए

नागौर। जिले के गच्छीपुरा थाना क्षेत्र में एक 21 साल की युवती से उसी के मंगेतर द्वारा होटल में ले जाकर रेप किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि भारतीय सेना में जवान 23 साल के मंगेतर ने उसे सगाई तोडऩे की धमकियां देकर शादी से पहले ही मिलने बुलाया। इसके बाद उसे होटल में ले जाकर उसका रेप कर दिया। इस दौरान आरोपी ने पीडि़ता के कई अश्लील फोटो-वीडियो भी बना लिए। इसके बाद भी कई बार उसने पीडि़ता को ब्लैकमेल कर उसका रेप किया। 2 मई को आरोपी ने फोन पर पीडि़ता से शादी करने से इंकार कर दिया है। इस पर परेशान पीडि़ता ने गच्छीपुरा थाने में मामला दर्ज करवाया है। पीडि़ता का मेडिकल करा जांच शुरू कर दी गई है।
पीडि़ता ने बताया कि ढूंढिया गांव निवासी नोरतमल पुत्र सौदानराम के साथ उसकी सगाई की हुई कि थी। नोरतमल सेना में जवान है। सगाई के बाद से नोरतमल लगातार उससे बाहर मिलने का दबाव बनाता था। लेकिन वो हर बार उसे शादी के बाद मिलने का कह कर टाल देती। इस पर नौरतमल उसे सगाई तोडऩे की धमकियां देने लग गया। इतना ही नहीं वो उससे नाराज भी हो गया। ऐस में वो 24 अप्रैल को नोरतमल से मिलने चली गई। नोरतमल उसे बाइक पर बैठाकर परबतसर ले गया। वहां एक होटल में रुम में उसे कोल्डड्रिंक पिलाया। इसके बाद वो बेहोश हो गई।
पीडि़ता ने बताया कि जब उसे होश आया तो उसके कपडे अस्त व्यस्त पड़े थे। उसे नोरतमल ने बताया कि उसने उसका रेप कर दिया है और अश्लील फोटो-वीडियो भी बना लिए है। अगर किसी को कुछ बताया तो तुझे बदनाम कर दूंगा और शादी भी नहीं करूंगा। इसके बाद नोरतमल ने दोबारा कई बार उसका रेप किया।
अगले दिन हॉस्पिटल से ले गया होटल, रेप के बाद कर दिया शादी से इंकार
इसके अगले दिन 25 अप्रैल को पीडि़ता की तबियत ठीक नहीं थी। इसके चलते वो परबतसर हॉस्पिटल जाने वाली थी। नोरतमल ने उसे कहा कि वो उसे परबतसर हॉस्पिटल ले जाएगा और छोड़ देगा। इसके चलते वो उसकी बाइक पर बैठ गई। हॉस्पिटल से दवा लेने के बाद नौरतमल उसे दोबारा हाइवे पर स्थित गुजरात होटल की तरफ ले जाने लग गया। पीडि़ता ने विरोध किया तो डांटकर चुप करा दिया। इसके बाद होटल के रुम नंबर 101 में ले जाकर उसके साथ रेप किया। इसके बाद उसे गांव में ले जाकर छोड़ दिया। इसके बाद नोरतमल ने 2 मई को फोन पर पीडि़ता को शादी करने से इंकार कर दिया।

Join Whatsapp 26