
भाजपा जिलाध्यक्ष के लिये इन्होंने किया नामांकन






बीकानेर। मंडल अध्यक्षों के निर्वाचन के बाद अब भाजपा के जिलाध्यक्ष पद के लिये सोमवार को नामांकन भरे गये। जानकारी के अनुसार भाजपा जिलाध्यक्ष के लिये तीस जनों ने नामांकन पत्र भरा है। जिसमें निवर्तमान जिलाध्यक्ष डॉ सत्यप्रकाश आचार्य,पूर्व महापौर नारायण चोपड़ा,पूर्व सभापत्ति अखिलेश प्रतापसिंह के अलावा निवर्तमान कार्यकारिणी के उपाध्यक्ष अशोक बोबरवाल,महामंत्री मोहन सुराणा,आईटी सेल के प्रदेश संयोजक अविनाश जोशी,दीपक पारीक,गोकुल जोशी प्रमुख है।


