Gold Silver

चोरों ने भारी तिजोरी को तोड़ा, किसान के घर से 40 लाख की चोरी

बीकानेर. बीकानेर में देर रात चोरों ने एक किसान के घर से 40 लाख की चोरी की। चोर 10 लाख रुपए कैश और 30 लाख के गहने ले गए। घटना देर रात डेढ़ बजे की बात की बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। अब बज्जू पुलिस डॉग स्क्वायड के साथ मौके पर छानबीन कर रही है।

दरअसल बज्जू कस्बे में ही रहने वाले किसान शीशपाल बिश्नोई के घर नकबजनी हुई है। शीशपाल के घर में चार कमरे हैं, जिनमें तीन खाली पड़े थे। एक में चार लोग सो रहे थे। रात डेढ़ बजे तक उनका बेटा फिल्म देख रहा था। इसके बाद वो भी सो गया। सुबह उठकर देखा तो पास के कमरे से नगदी व सोने चांदी गायब होने का पता चला।

दरअसलए हाल ही में फसल का सौदा करने के बाद दस लाख रुपए शीशपाल के पास आए थे। जो घर की बड़ी तिजोरी में रखे हुए थे। यहीं पर सोने चांदी के आभूषण भी थे। उनकी पत्नी के सोने के गहने भी एक ही जगह रखे हुए थे।

घर की दीवार छह फीट ऊंची हैए जहां से कोई अंदर नहीं घुस सकता। घर के मेन गेट को भी अंदर से बंद किया गया था। इसके बाद भी चोर बड़ी आसानी से अंदर घुस गया। कमरे में पहुंचकर आसानी से आलमारी खोलकर रुपए व सोने चांदी के गहने लेकर चले गए।

डॉग स्क्वायड मौके पर

पुलिस को जैसे ही घटना की जानकारी मिली वैसे ही सीआई भूपसिंह मौके पर पहुंच गए। उन्होंने डॉग स्क्वायड को बुलाया। खोजी कुत्तों ने आसपास के कई क्षेत्रों में पहुंचकर पुलिस को संकेत दिए हैं। थानाधिकारी भूप सिंह के अलावा सीओ और एडिशनल एसपी भी मौके पर पहुंचे। बड़ा सवाल ये है कि भारी भरकम तिजोरी तोड़ने के बाद भी किसी की नींद नहीं खुली।

Join Whatsapp 26