12वीं की परीक्षा में कांग्रेस से जुड़े सवाल पूछे, मोदी सरकार ने शिक्षा विभाग से मांगा जवाब, शिक्षामंत्री बी डी कल्ला ने यह कहा... - Khulasa Online 12वीं की परीक्षा में कांग्रेस से जुड़े सवाल पूछे, मोदी सरकार ने शिक्षा विभाग से मांगा जवाब, शिक्षामंत्री बी डी कल्ला ने यह कहा... - Khulasa Online

12वीं की परीक्षा में कांग्रेस से जुड़े सवाल पूछे, मोदी सरकार ने शिक्षा विभाग से मांगा जवाब, शिक्षामंत्री बी डी कल्ला ने यह कहा…

बीकानेर. राजस्थान के शिक्षा विभाग में विवाद कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं के बाद अब राजस्थान में बोर्ड परीक्षाओं को लेकर केंद्र और राज्य सरकार आमने-सामने हो गए हैं। केंद्र सरकार ने राजस्थान के शिक्षा विभाग से 12वीं कक्षा के पेपर में पूछे गए कांग्रेस से सबंधित 6 सवालों को लेकर जवाब मांगा है। केंद्र के इस लेटर के बाद राजनीति गरमा गई है।

दरअसल, पिछले दिनों राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से आयोजित 12वीं कक्षा के राजनीतिक विज्ञान के पेपर में कांग्रेस पार्टी की 6 उपलब्धियों के बारे में सवाल पूछा गया था। इसके बाद 12वीं का पेपर सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हुआ। प्रदेश बीजेपी ने इस पूरे मामले में कांग्रेस पर निशाना भी साधा। अब केंद्र सरकार ने इस पूरे मामले में राजस्थान सरकार से मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर जवाब मांगा है। केंद्र ने जवाब मांगा तो शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला ने भी नाराजगी जाहिर कर दी है।

इन सवालों पर हुआ विवाद

1. 1984 के लोकसभा चुनावों में कांग्रेस ने कुल कितनी सीटें जीती थी
2. भारत के प्रथम 3 आम चुनावों में किस दल का प्रभुत्व रहा
3. गरीबी हटाओ का नारा किसने दिया
4. कांग्रेस की सामाजिक व विचारधारात्मक गठबंधन के रूप में संक्षिप्त विवेचना कीजिए
5. कांग्रेस ने 1967 का आम चुनाव किन परिस्थितियों में लड़ा व उसे क्या जनादेश मिलाए विवेचना कीजिए
6. आम चुनाव 1971 कांग्रेस की पुनर्स्थापना का चुनाव साबित हुआ। इस कथन की व्याख्या कीजिए

केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने राजस्थान के शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव को पत्र लिखकर कहा है कि 12वीं कक्षा के राजनीतिक विज्ञान के पेपर में कांग्रेस पार्टी की 6 उपलब्धियों के बारे में पूछा गया था। प्रश्न.पत्र की कॉपियां प्रकाशित हुई हैं। इस संबंध में राज्य सरकार की टिप्पणियां और संबंधित जानकारी विभाग को भेजी जाए।

केंद्र क्यों कर रहा दखल
शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला ने कहा कि बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन कराने वाली माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान स्वायत्तशासी संस्था है। इसमें सरकार का कोई दखल नहीं होता है, लेकिन बीजेपी के नेता और केंद्र सरकार बेवजह इस पूरे मामले को तूल देने में लगे हैं। परीक्षा में पूछे गए सभी सवाल सिलेबस से ही थे, लेकिन एक नया विवाद पैदा करने के लिए केंद्र सरकार राज्य की परीक्षाओं में दखल दे रही है। जो पूरी तरह गलत है।

सिलेबस से पूछे गए सवाल
जयपुर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय झोटवाड़ा के राजनीति विज्ञान के स्कूल व्याख्याता अमित पुरोहित ने बताया कि पेपर में कोई भी सवाल सिलेबस से बाहर का नहीं था। एनसीईआरटी की ओर से तैयार किए गए सिलेबस में जो बिंदु दिए गए हैं। उसी आधार पर पेपर तैयार किया गया थाए जबकि पेपर में बहुविकल्पीयए रिक्त स्थान, अतिलघु उत्तरात्मक, लघु उत्तरात्मक, दीर्घ उत्तरीय और निबंधात्मक सवाल की कुल संख्या करीब 60 से ज्यादा है। ऐसे में कुल 60 सवालों में से 6 सवाल कांग्रेस से जुड़े होना स्वाभाविक है।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26