
जीजा के पास जाने वाली थी चौकीदार ने रोका, फिर ईंट के भट्टे ले गया






भरतपूर. भरतपुर के सीकरी थाने में एक लड़की ने अपने साथ दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया है। लड़की ने बताया कि यह अपने जीजा के पास आई थी। जहां उसके साथ एक युवक ने दुष्कर्म किया। घटना के दूसरे दिन वह वहां से भाग गया। लड़की का जीजा ईंटों के भट्टे पर काम करता है।
लड़की ने मामला दर्ज करवाते हुए बताया कि वह होली के समय अपने जीजा के पास गई थी। वह अपने जीजा के पास करीब 20 दिन तक रुकी। पीड़ित का जीजा ईंट के भट्टे के पास ही झुग्गी झोपड़ी में रहता है। ईंट भट्टे का चौकीदारी सिरथली का रहने वाला बनिया ग़ुज्जर भी वहीं रहता था। जब दिन में लड़की काम कर रही थी तो चौकीदार ने दिन में ही लड़की को पकड़ कर ईंट के भट्टे की तरफ ले गया जहां कोई नहीं था।
उस समय बनिया गुज्जर ने लड़की के साथ दुष्कर्म किया। घटना के दूसरे दिन ही बनिया गुज्जर ईंट भट्टा छोड़कर भाग गया। इस घटना के बारे में लड़की ने किसी को नहीं बताया। जिसके बाद वह भी अपने रिश्तेदार के पास चली गई और कल फिर अपने जीजा के पास लौटी और आरोपी के खिलाफ सीकरी थाने में शिकायत दी।


