Gold Silver

डॉक्टर सुसाइड केस में BJP का प्रदेश मंत्री गिरफ्तार, बीकानेर के डॉक्टर्स में गुस्सा, मरीज होते रहे परेशान

खुलसा न्यूज, बीकानेर। डॉ. अर्चना शर्मा सुसाइड केस में पुलिस ने भाजपा के पूर्व विधायक जितेंद्र गोठवाल व एक कार्यकर्ता को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई गुरुवार अलसुबह गोठवाल के अजमेर रोड, जयपुर स्थित आवास पर की गई। उन्हें दौसा के लालसोट कोर्ट में शाम करीब 4 बजे पेश किया गया। कोर्ट ने 15 दिन के न्यायिक हिरासत में भेजा है। दौसा के ASP डॉ. लालचंद ने इसकी पुष्टि की है। जितेंद्र गोठवाल भाजपा के प्रदेश मंत्री तथा पूर्व संसदीय सचिव हैं।

प्रदर्शनकारियों को उकसाने का आरोप
गोठवाल पर डॉक्टर दंपती के खिलाफ प्रदर्शनकारियों को उकसाने का आरोप है। साथ ही, हॉस्पिटल प्रबंधन को ब्लैकमेल करने जैसे गंभीर आरोप हैं। उधर, गोठवाल ने कहा कि प्रियंका गांधी को रेल टिकट भेजने की सजा उन्हें मिली है। इस केस में एक और चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। जिस महिला मरीज की मौत हुई है, उसके पति लालूराम ने किसी भी तरह की रिपोर्ट पुलिस को देने से इनकार किया है। उसने कह कि न तो उसने कोई रिपोर्ट लिखी और न ही पढ़ी है। न जाने किसने उससे सादे कागज पर साइन करा लिए। इससे पुलिस भी सवालों के घेरे में है।

भाजपा नेता जितेंद्र गोठवाल को गुरुवार सुबह जयपुर में अजमेर रोड स्थित आवास से लालसोट (दौसा) पुलिस ने हिरासत में लिया। इसके अलावा राम मनोहर बैरवा को भी गिरफ्तार किया गया है। दोनों को कोर्ट ने 15 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। बैरवा स्थानीय समाज संगठन का पदाधिकारी है। डॉ. अर्चना के पति डॉ. सुनीत उपाध्याय ने आरोप लगाया था कि जितेंद्र गोठवाल, डॉ किरोड़ीलाल के समर्थक, स्थानीय बीजेपी कार्यकर्ता HT मोर्चा के हरकेश मटलाना, भाजपा कार्यकर्ता शिवशंकर जोशी आदि धरना-प्रदर्शन में शामिल होने आए थे। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस प्रशासन पर दबाव बनाया कि हॉस्पिटल के संचालक दंपती के खिलाफ 302 के तहत हत्या का मुकदमा दर्ज किया जाए।

परेशान होते रहे मरीज: बीकानेर के नोखा उपखण्ड के दूर-दूर से कई मरीज सुबह ही पहुंच चुके थे, लेकिन यहां आकर उन्हें डॉक्टर्स के हड़ताल के बारे में पता चला। मरीज बार-बार सभी डॉक्टर को इलाज करने के लिए मनाते रह, लेकिन डॉक्टर के आगे चक्कर लगाते रहे।

Join Whatsapp 26