Gold Silver

शहर में चल रहे देह व्यापार का धंधा बना गले का फंदा, छात्राओं में आक्रोश स्कूल कॉलेज नहीं जाने की दी डाली चेतावनी

भरतपुर। बगधारी गांव के रास्ते पर बना देह का व्यापार का धंधा हमारे लिए गले का फंदा साबित हो रहा है। यहां से आते-जाते हमें शर्मसार होना पड़ता है। अड्डे पर पहुंचने वाले लोगों के चलते आबरू पर आंच की नौबत रहती है। यदि अड्डा यहां से बंद नहीं हुआ तो हम स्कल-कॉलेज जाना बंद कर देंगे। यह पीड़ा थी गांव बगधारी क्षेत्र की छात्राओं की।
गांव बगधारी में देह व्यापार के धंधे के खिलाफ पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रविवार को महापंचायत हुई। इसमें बड़ी संख्या में आसपास के लोग मौजूद रहे। महापंचायत में बड़ी संख्या में महिलाएं हाथों में ‘वेश्यावृति बंद करो’ के नारे लिखे तख्तियां लेकर मौजूद रहीं। महापंचायत के दौरान क्षेत्र की महिलाओं और बेटियों में खासा आक्रोश नजर आया। महापंचायत में पीड़ा बताते हुए छात्राओं ने कहा कि यदि प्रशासन ने देह व्यापार के इस अड्डे को बंद नहीं कराया तो हम यहां से नहीं जाएंगे, चाहे हमारी जान ही चली जाए। स्कूल व कॉलेज जाने वाली छात्राओं ने कहा कि जब तक प्रशासन इस अड्डे को बंद नहीं कराता और हमारी सुरक्षा की गारंटी नहीं लेता, तब तक हम स्कूल व कॉलेज नहीं जाएंगे। छात्राओं की पीड़ा सुनकर जनता में रोष व्याप्त हो गया। एकबारगी आंदोलन उग्र रूप धारण करने लगा, लेकिन क्षेत्रीय सरपंच गम्भीर सिंह पार व गौरव सिंह सरपंच लुधावई ने आमजन के आक्रोश को शांत कराया। महापंचायत में आक्रोश की सूचना पर उपखंड अधिकारी देवेन्द्र परमार, एडिशनल एसपी अनिल मीणा, सीओ सिटी सतीश वर्मा एवं सेवर थाना प्रभारी अरुण चौधरी मौके पर पहुंंचे। अधिकारियों ने महापंचायत में देह व्यापार को बंद कराने का आश्वासन देते हुए कहा कि जल्द ही देह व्यापार में संलिप्त बेडिया जाति का पुनर्वास किया जाएगा, जब तक इनका संपूर्ण पुनर्वास नहीं हो जाता, तब तक पुलिस का स्थाई जाप्ता बगधारी बेडिय़ा बस्ती के पास 24 घंटे मौजूद रहेगा। महापंचायत को दुष्यंत सिंह, सेवर प्रधान प्रतिनिधि सतीश सोगरवाल, भीम सिंह फौजदार, नदबई प्रधान भूपेन्द्र सिंह, रज्जन महुआ, हंसिका गुर्जर, गिरधारी तिवारी, हमबीर फौजदार, अंकित फौजदार, राजेन्द्र धम्मू, रूपेन्द्र लुलहारा, दिनेश भातरा, दशरथ प्रधान, जसवीर सरपंच, राजेन्द्र टाडा आदि ने सभा को संबोधित करते हुए आंदोलन का समर्थन किया। इस मौके पर नीरज चौधरी, पार्षद कुंवर सिंह ततामड़, महिपाल मीणा, इन्द्रभान बगधारी आदि मौजूद रहे।
आसपास के गांव हो रहे शर्मशार
क्षेत्र के लोगों की पीड़ा है कि बगधारी के रास्ते पर होने वाले देह व्यापार से बगधारी के अलावा आसपास के गांवों के लोग भी खासे परेशान हैं। शर्मिदगी की वजह से लोग रास्ता बदलकर अपने गंतव्य तक जाते हैं। यहां पहुंचने वाले मनचलों की वजह से महिलाओं को खासी दिक्कत होती है। कई बार महिलाएं भी यहां छींटाकशी का शिकार हो जाती हैं।
खुल चल रहा लूट का खेल
आसपास के लोगों ने बताया कि अड्डे पर पहुंचने वाले लोगों से कई बार लूटपाट की घटनाएं हो जाती हैं। रात्रि में कई बार यहां बाहर के लोगों से इस तरह की घटनाएं हुई हैं, लेकिन लोग शर्मिंदगी की वजह से पुलिस तक नहीं पहुंच पाते। लोगों का आरोप है कि पुलिस को इस अड्डे की बखूबी जानकारी है, लेकिन पुलिस की नजरों के नीचे यह अड्डा यहां धड़ल्ले से संचालित हो रहा है।

Join Whatsapp 26