
बीकानेर/ बेटी की संदिग्ध अवस्था में मौत, पिता ने नहीं जताया कोई शक






खुलासा न्यूज, बीकानेर। लूणकरनसर पुलिस थाना क्षेत्र में कुंड में गिरने से महिला की मौत हो गई। पुलिस थाने से मिली जानकारी के अनुसार चंपा किरताराम के खेत में पानी लेने के लिए गयी थी। इसी दौरान कुंड से पानी निकालते समय उसका पैर फिसल गया। जिससे उसकी मौत हो गयी। इस सम्बंध में महिला के पिता ने किसी पर भी कोई शक नहीं जताया है। कुंड से बाहर निकालने के बाद महिला के शरीर से पानी निकालने का प्रयास किया लेकिन जब तक उसकी मौत हो गयी थी। चंपा और उसकी बहन का विवाह एक ही घर में हुआ था।दोनों की शादी करीब दो-ढाई साल पहले वर्ष 2019 में हुई थी।


