Gold Silver

सीएम गहलोत ने नोखा पर चलाया तीर, बिहारी की मांगे मानी, डूडी को किया राजी

बीकानेर. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरुवार को विधानसभा में बजट पर चर्चा की। जिसमें नोखा को लेकर कई बड़ी घोषणा की। एक तरफ तो अशोक गहलोत ने इसी क्षेत्र से रामेश्वरलाल डूडी को एग्रो इंडस्ट्रीज डवलपमेंट बोर्ड के अध्यक्ष व केबिनेट मंत्री का दर्जा दिया तो वहीं विधायक बिहारीलाल विश्नोई की नोखा को लेकर मांगों को भी पूरा कर दिया। ऐसे में कयास लगाए जा रहे है कि गहलोत ने एक तीर से दो निशाने साध लिए है। जिनमें नोखा में बिहारीलाल को मजबूत कर उनकी मांगे मान ली गई। विधानसभा में नोखा की आवाज को मजबूती से रखने पर गहलोत ने बिहारी की मांगे मानी है। ऐसे की डूडी को सिर्फ बोर्ड का अध्यक्ष बनाकर राजी कर लिया। नोखा से बिहारी की मांगे मानने पर इस विधानसभा में बिहारीलाल को मजबूत नेता बनाने का दांव चल दिया।

विधायक बिहारी बिश्नोई ने बताया कि जसरासर ओर पाँचू को उप तहसील बनाई गई। इसके लिए नोखा क्षेत्र के इन दो बड़े गांवों को काफ ी समय से उप तहसील की मांग की जा रही थी, पाँचू ओर जसरासर के प्रस्ताव बनाकर भेजे गए थे। बजट चर्चा में आज नोखा की दो मांगे सरकार ने स्वीकार की। बुधवार को बजट चर्चा में विधायक बिहारीलाल बिश्नोई ने कक्कू अस्पताल को क्रमोन्नत करने की मांग की थी। बुधवार को विधानसभा के में विधायक बिश्नोई ने मुकाम में 132 केवी जीएसएस बनाने की आवश्यकता जताई थी। इसको लेकर आज मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कक्कू अस्पताल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में क्रमोन्नत करने और मुकाम में 132 केवी जीएसएस बनाने की घोषणा की। विधायक बिहारी बिश्नोई ने मुख्यमंत्री का आभार जताया।

Join Whatsapp 26