
बीकानेर / पति से परेशान पत्नी ने उठाया ख़ौफ़नाक कदम , भाई ने कहा – जीजा का था प्रेम- प्रसंग






खुलासा न्यूज़ , बीकानेर । नोखा थाना इलाक़े में एक महिला के सुसाइड में नया मोड़ सामने आया है। महिला के भाई का आरोप है कि उसके जीजा के प्रेम प्रसंग से परेशान होकर उसकी बहिन ने ऐसा कदम उठाया। बहन को दहेज के लिए भी बार बार परेशान किया जा रहा था। दरअसल, उगमपुरा में रहने वाली 25 वर्षीय सीमा ने गुरुवार को सुसाइड कर लिया था। अब उसके भाई ने मृतका के पति और एक अन्य महिला के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
आरोप लगाया गया है कि उसके पति किशनलाल सुथार का एक महिला के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। बार-बार मना करने के बाद भी वो उस महिला को नहीं छोड़ रहा था। महिला के परिवार का दावा है कि उसने दूसरा विवाह भी कर लिया है। सीमा के कोई बच्चा नहीं होने के कारण दूसरा प्रेम विवाह किया गया। साथ ही दस लाख रुपए दहेज में मांगने का आरोप लगाया गया है।


