
धनु समेत इन 4 राशियों के लिए अच्छा समय






सूर्य के राशि परिवर्तन से मेष राशि वाले लोगों की इनकम बढ़ सकती है। वृष राशि वाले लोगों की प्रतिष्ठा में वृद्धि होने के योग हैं। कन्या राशि वाले लोगों को दुश्मनों पर जीत मिलेगी। सेहत संबंधी परेशानी भी दूर होगी। वहीं धनु राशि वाले लोगों को मेहनत का फायदा मिलेगा। नौकरी और बिजनेस में किस्मत का साथ मिलेगा। साथ ही यात्राओं के योग भी बनेंगे। इनके अलावा अन्य राशि वालों पर मिला-जुला असर दिखेगा।
बीमारियों में कमी आने के संकेत
सूर्य और गुरु का शुभ योग बनने से लोगों की सेहत में सुधार होने लगेगा। अब बीमारियों में कमी आने लगेगी। प्रशासन और राजनीति से जुडे़ लोगों के लिए अच्छा समय रहेगा। बड़ी जिम्मेदारी और फायदा मिलने के योग बनेंगे। शिक्षा क्षेत्र के लिए भी समय अनुकूल रहेगा। कुंभ को बौद्धिक राशि माना गया है। इसलिए कई स्टूडेंट्स के जीवन में अच्छे बदलाव हो सकते हैं।


