![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2022/02/7-5.gif)
मेघना चौधरी को फिर बनाया सचिव, लक्ष्मी नारायण होगें प्रशासक
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2023/02/drgifad.gif)
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2024/04/WhatsApp-Image-2024-04-04-at-12.06.31-PM.jpeg)
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2024/05/WhatsApp-Image-2024-06-12-at-12.05.55-AM.jpeg)
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2022/08/d186fc64-d41f-4ece-8c59-2b3589462913.jpg)
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2024/06/IMG-20240701-WA0018.jpg)
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2024/04/WhatsApp-Image-2024-06-08-at-3.45.05-PM.jpeg)
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2024-06-20-at-8.51.17-PM.jpeg)
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड को प्रशासक के रूप में नया मुखिया मिल गया है। राज्य सरकार ने बोर्ड में IAS लक्ष्मी नारायण मंत्री को स्वतंत्र रूप से प्रशासक लगाया है। मेघना चौधरी को बोर्ड सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मेघना चौधरी पूर्व में भी बोर्ड सचिव रह चुकी है।
REET पेपर लीक मामले को लेकर 29 जनवरी को बोर्ड अध्यक्ष डी. पी. जारौली को बर्खास्त करने के बाद से पद रिक्त था। प्रशासक नियुक्त करने से अगले महीने होने वाली बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी को भी गति मिलेगी।
बोर्ड की ओर से 10वीं व 12वीं की परीक्षा शुरू करने की तिथि पहले ही घोषित की जा चुकी है। 3 मार्च से परीक्षा शुरू होगी । एग्जाम में करीब 20 लाख से ज्यादा स्टूडेंट शामिल होंगे और इसके लिए प्रदेश भर में करीब 6 हजार परीक्षा केन्द्र भी बनाए गए है। इन परीक्षाओं की विभिन्न स्तर पर तैयारी और आने वाली समस्याओं को लेकर कई निर्णय बोर्ड को लेने पड़ते हैं। प्रशासक नियुक्त होने से अब परीक्षा कार्य को गति मिल सकेगी।
पहली बार पूर्ण प्रशासक
वर्ष 1956-57 में गठित माध्यमिक शिक्षा बोर्ड में नियम अनुसार तो स्थाई अध्यक्ष की नियुक्ति होती है। अध्यक्ष का कार्यकाल खत्म होने या इस्तीफा देने की स्थिति में प्रशासक की नियुक्ति की जाती है। राज्य सरकार ने पहली बार पूर्ण प्रशासक की नियुक्ति की है।
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2024/05/WhatsApp-Image-2024-06-08-at-2.36.48-PM.jpeg)
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2023/10/IMG-20240415-WA0026.jpg)
![](http://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2021/04/whatsapp-icon.png)