
बसंत पंचमी पर मां शारदे की वंदना की, युवा बहनों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया






बीकानेर. सेवा राजस्थान सर्वाश्रय महिला सेवा संघ के द्वारा रामपुरा बस्ती लालगढ़ में बसंत पंचमी का कार्यक्रम रखा गया। जिसमें काफी तादाद में युवा बहनों ने भाग लिया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि किरण गौड़, सदस्य किशोर न्याय बोर्ड बीकानेर रही सेवा की महामंत्री आशा नेमवाल व संतोष बेनए अन्नपूर्णा बेन कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्जवलित मां शारदे बंदना से की गई सेवा में चल रहे नवनीत कार्यक्रम में कौशल प्रशिक्षण दिया जाता है। सांस्कृतिक कार्यक्रम में किरण गौड़ अपने विचार व्यक्त किए। बीकानेर के संस्कारों के बारे में बताया युवा बहनों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया और युवा बहनों को प्रमाण पत्र व शील्ड का वितरण किया गया अंत में सभी का धन्यवाद व्यक्त करते हुए इंदु बेन कार्यक्रम का समापन किया।


