
ये पार्षद पहुंचे तीसरी बार निगम,तो ये दूसरी बार जीते



जयनारायण बिस्सा
बीकानेर। बीकानेर के नगर निगम बनने के बाद तीसरी बार हुए चुनावों में परिणामों के बाद स्थिति अब एकदम स्पष्ट हो गई है कि आखिर बोर्ड किसका बनेगा। लेकिन महापौर को लेकर रेस अब शुरू हो चुकी है। गौर करने वाली बात ये है कि इस बार दो पार्षद ऐसे है,जिन्होनें हैट्रिक बनाई है। जबकि पांच पार्षद ऐसे है जो लगातार दूसरी बार निगम की सदन में बैठेगें। हैट्रिक बनाने वालों में कांग्रेस के जावेद पडिहार है तो भापजा के शिवचंद पडिहार है। इसके अलावा भाजपा की लक्ष्मीकंवर हाडलां भी लगातार तीसरी बार निगम पहुंची है। किन्तु हाडला दो बार जीतकर तथा एक बार मनोनीत पार्षद के रूप में पार्षद बनी है। इसी तरह कांग्रेस के परमानंद गहलोत तीसरी बार पार्षद बने है। वे लगातार दूसरी बार चुनाव जीते है। जबकि 2004 में भी वे पार्षद का चुनाव जीत चुके है। किशोर आचार्य तीसरी बार पार्षद बने है। वहीं मो अकरम,लक्ष्मीदेवी,विनोद धवल,जमनलाल गजरा,नंदलाल जावा,मनोज नायक,दुलीचंद शर्मा,नंदकिशोर गहलोत लगातार दूसरी बार पार्षद चुने गये है। तो आनंद सिंह सोढ़ा,अंजना खत्री,शांतिलाल मोदी,दुर्गादास छंगाणी,हसन अली टाक,मांगीलाल विश्नोई,रमजान कच्छावा दूसरी बार पार्षद का चुनाव जीतकर सदन में बैठेंगे। ्र
महापौर के दावेदार हारे चुनाव
घोषित परिणामों में दोनों ही दलों में जिन प्रत्याशियों को महापौर का प्रबल दावेदार माना जा रहा था। उनमें से कई जने चुनाव हार गये। इनमें मीना आसोपा,आरती आचार्य,रेणू कंवर,सविता जोशी प्रमुख है।




