Gold Silver

बीकानेर- हावडा सहित इन ट्रेनों का मार्ग  परिवर्तित, दो ट्रेनें रद्द 

बीकानेर- हावडा सहित इन ट्रेनों का मार्ग इन दिनों परिवर्तित, दो ट्रेनें रद्द 
यार्ड रिमॉडलिंग कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित 
खुलासा न्यूज, बीकानेर   ।  उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मण्डल पर प्रयागराज छिवकी स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा।
मार्ग परिवर्तित रेलसेवाऐ (प्रारम्भिक स्टेशन से)
1. गाडी संख्या 22308, बीकानेर- हावडा रेलसेवा जो दिनांक 05.02.22 से 27.02.22 तक बीकानेर से रवाना होगी वह रेलसेवा अपने निर्धारित मार्ग प्रयागराज – मिर्जापुर– पंडित दीनदयाल उपाध्याय के स्थान पर परिवर्तित मार्ग वाया प्रयागराज– प्रयागराज रामबाग– वाराणसी– पंडित दीनदयाल उपाध्याय होकर संचालित होगी।
यार्ड रिमॉडलिंग कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित
पूर्व मध्य रेलवे के धनबाद मण्डल के स्टेशनों पर यार्ड रिमॉडलिंग एवं धनबाद –गोमोह स्टेशनों के मध्य ट्रैफिक ब्लॉक कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा।
 
बीकानेर मंडल पर संचालित रेलसेवाऐं रद्द/मार्ग परिवर्तित रहेगी
1. गाडी संख्या 12260, बीकानेर-सियालदाह रेलसेवा जो  21.02.22 को बीकानेर से रवाना होगी वह रेलसेवा अपने निर्धारित मार्ग पंडित दीनदयाल उपाध्याय –गया–कोडरमा–धनबाद–प्रधान खांटा–आसनसोल के स्थान पर परिवर्तित मार्ग वाया पंडित दीनदयाल उपाध्याय–पटना–झाझा– आसनसोल होकर संचालित होगी।
नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मण्डल पर रूपोंद-झलवारा रेलखण्ड के रूपांद स्टेशन पर तीसरी लाइन की स्थापना कार्य के लिये नॉन इंटरलॉकिंग कार्य हेतु ब्लॉक लिया जा रहा है।
उपरोक्त नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण बीकानेर मंडल पर संचालित निम्न रेलसेवाएं प्रभावित रहेगी-
1. गाडी संख्या 20471, बीकानेर-पुरी रेलसेवा दिनांक 06.02.2022 को रद्द रहेगी।
2. गाडी संख्या 20472, पुरी-बीकानेर रेलसेवा दिनांक 09.02.2022 को रद्द रहेगी।
Join Whatsapp 26