Gold Silver

गुप्त नवरात्र 2 फरवरी से , दस महाविद्याओं के लिए की जाएगी साधना

बुधवार, 2 फरवरी से माघ मास के गुप्त नवरात्र शुरू हो रहे हैं जो कि गुरुवार, 10 फरवरी तक रहेंगे। गुप्त नवरात्र में देवी मां की दस महाविद्याओं के लिए साधनाएं की जाती हैं। ये सामान्य पूजा से अलग होती हैं और इनके नियम भी बहुत सख्त होते हैं। साधना में हुई गलतियों की वजह से साधना का उल्टा असर भी हो सकता है। इसलिए किसी विशेषज्ञ ज्योतिषी की मदद से ही साधनाएं करनी चाहिए।

 ज्योतिषाचार्य पं. शर्मा के अनुसार इस बार 19 वर्षों के बाद गुप्त नवरात्र में राहु अपनी मित्र राशि वृषभ में और केतु वृश्चिक राशि में रहेगा। 2022 से पहले 2 फरवरी 2003 से गुप्त नवरात्र शुरू हुई थी, उस समय भी राहु के वृषभ राशि में और केतु वृश्चिक राशि में था।

2022 की माघ नवरात्र में सूर्य-शनि मकर राशि में रहेंगे। मकर शनि के स्वामित्व की राशि है। सूर्य-शनि एक साथ एक ही राशि में होने से साधनाएं जल्दी सफल हो सकती हैं। गुप्त नवरात्र में विभिन्न कार्यों के लिए माता के विभिन्न रूपों की साधना की जाती है।

Join Whatsapp 26