बीकानेर/ नेहा ने किया सुसाइड, शव को मोर्चरी में रखवाया, पीहर पक्ष के पहुंचने के बाद होगा पोस्टमार्टम

बीकानेर/ नेहा ने किया सुसाइड, शव को मोर्चरी में रखवाया, पीहर पक्ष के पहुंचने के बाद होगा पोस्टमार्टम

खुलासा न्यूज, बीकानेर। नोखा में 27 वर्षीय महिला नेहा ने शनिवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला का शव अब पुलिस ने मोर्चरी में रखवाया है, जहां उसका पोस्टमार्टम होगा। पुलिस ने मर्ग दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। नोखा थानाधिकारी ईश्वर प्रसाद जांगिड़ इस मामले की जांच कर रहे हैं। नोखा पुलिस के अनुसार नोखा की पॉश कॉलोनी बालाजी नगर में रहने वाली 27 वर्षीय महिला नेहा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह परिजनों ने पुलिस को बताया तो पुलिस मौके पर पहुंची और शव को वहां से मोर्चरी भेजा। इससे डॉक्टरों ने महिला की जांच करते हुए उसे मृत घोषित किया।

शनिवार को परिजनों ने जब उसके कमरे में देखा तो वो फंदे से लटक रही थी। उसका पीहर उतरप्रदेश के अलीगढ़ में है। शव मोर्चरी में रखकर पुलिस ने पीहर वालों को सूचना कर दी। उनके नोखा पहुंचने के बाद ही शव का पोस्टमार्टम होगा।

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |