
दिल्ली में 24 घंटे में 43 मौतें, दूसरी लहर के बाद सबसे ज्यादा; देश में नए केस 3 लाख पार





दिल्ली में गुरुवार को कोरोना से 43 लोगों की जान गई। यह आंकड़ा दूसरी लहर यानी 10 जून के बाद सबसे ज्यादा है। पिछले साल 10 जून को दिल्ली में 44 लोगों की जान गई थी। हालांकि, रोजाना के केसेस में 11% की कमी दर्ज की गई है। बुधवार को यहां 13,785 मामले सामने आए थे और गुरुवार को आंकड़ा 12,306 का रहा।
देश में बुधवार को 3.17 लाख नए केस मिले हैं। इस दौरान 2.23 लाख लोग ठीक हुए, जबकि 491 लोगों की मौत हुई है। वहीं, पिछले दिन के मुकाबले नए संक्रमितों में 34,562 की बढ़ोतरी देखने को मिली है। इससे पहले 18 जनवरी को 2.82 लाख लोग संक्रमित मिले थे।
देश में 8 महीने बाद नए संक्रमितों का आंकड़ा 3 लाख के पार पहुंचा है। दूसरी लहर में केस घटने के दौरान 15 मई को 3.11 लाख केस मिले थे। एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 91 हजार 519 की बढ़ोतरी दर्ज की गई। फिलहाल देश में 19.24 लाख एक्टिव केस हैं। देश में पहली बार 2 लाख से ज्यादा मरीज(2,23,990) ठीक भी हुए हैं।

