
सानिया मिर्जा ने लिया सन्यास, थकने लगा शरीर






नईदिल्ली. भारत की टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने बुधवार को संन्यास लेने का ऐलान किया। उन्होंने ऑस्ट्रेलियन ओपन में मिली हार के बाद संन्यास लेने का फैसला किया है। सानिया ने कहा कि उनका शरीर अब थकने लगा है। प्रेरणा और ऊर्जा का स्तर भी घटने लगा है, इसलिए 2022 का सीजन उनके लिए आखिरी है।
सानिया और यूक्रेन की उनकी जोड़ीदार नादिया किचनोक को ऑस्ट्रेलियन ओपन के पहले ही राउंड में हार का सामना करना पड़ा। उन्हें स्लोवानिया की तमारा जिदानसेक और काजा जुवान की जोड़ी ने मात दी। अब सानिया इस ग्रैंडस्लैम के मिक्स्ड डबल्स में अमेरिका के राजीव राम के साथ हिस्सा लेंगी।
पता नहीं पूरा सीजन खेल पाऊंगी या नहीं सानिया
सानिया मिर्जा ने मैच के बाद कहा मैंने फैसला किया है कि यह मेरा आखिरी सीजन होगा। मैं एक.एक हफ्ते अपना खेल आगे बढ़ा रही हूं। अभी ये पता नहीं है कि मैं पूरे सीजन तक खेल पाऊंगीए हालांकि मैं चाहती हूं कि पूरे सीजन तक रहूं।
सानिया ने अपने करियर में छह ग्रैंडस्लैम खिताब जीते हैं। उन्होंने महिला डबल्स में 2016 में ऑस्ट्रेलियन ओपनए 2015 में विम्बलडन और यूएस ओपन का खिताब जीता था। मिक्स्ड डबल्स में वो 2009 में ऑस्ट्रेलियन ओपनए 2012 में फ्रेंच ओपन और 2014 में यूएस ओपन का खिताब जीत चुकी हैं।
19 साल पहले किया था डेब्यू
सानिया ने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत 2003 में की थी। पिछले 19 साल से वह टेनिस खेल रही हैं। सानिया डबल्स में नंबर.1 भी रह चुकी हैं। उन्होंने कमर में चोट के कारण सिंगल्स खेलना छोड़ दिया था। वह सिंगल्स में टॉप 100 में पहुंचने वाली एकमात्र भारतीय महिला खिलाड़ी हैं।
सानिया 2018 में बेटे के जन्म के बाद टेनिस कोर्ट से दूर हो गई थीं। इसके दो साल बाद उन्होंने कोर्ट पर वापसी की थी।


