ऐसा क्या हुआ कि डूडी ने पुलिस पर लगाये आरोप, लगा डाली फटकार

ऐसा क्या हुआ कि डूडी ने पुलिस पर लगाये आरोप, लगा डाली फटकार

बीकानेर। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रहे कांग्रेस नेता रामेश्वर डूडी ने अपनी ही सरकार के पुलिस प्रबंधन पर गंभीर सवाल खड़े करते हुए बीकानेर पुलिस को निकम्मा करार दिया है। दरअसल, पिछले दिनों डूडी के गजनेर रोड स्थित पेट्रोल पंप पर फायरिंग हुई थी, जिसे पुलिस ने आपसी झगड़ा बताया था। डूडी ने आरोप लगाया है कि पुलिस इस पूरे मामले से पल्ला झाड़ रही है।

 डूडी ने कहा कि फायरिंग की घटना के दो घंटे बाद नयाशहर थानाधिकारी उनके भतीजे को फोन करके पूछते हैं कि थाने पर कोई घटना हुई है क्या? कानून व्यवस्था के हालात ये है कि थाने से चार सौ मीटर दूरी पर कोई घटना होती है और थानेदार को दो घंटे बाद भी पता नहीं होता कि क्या हो गया? इस मामले में पुलिस अब ये कह रही है कि किसी का आपसी झगड़ा था। अगर ये आपसी झगड़ा था तो क्या पेट्रोल पंप झगड़ा करने का मैदान है। उस जगह लूट का प्रयास हुआ था। फायरिंग की गई थी। फायर करके वहां से कारतूस के खोले भी उठाकर ले गए। अगर फायर पंप पर कहीं लगता तो बड़ी घटना हो सकती थी। पुलिस इस पूरे मामले को इतना सहजता से कैसे ले सकती है।

डूडी ने आरोप लगाया कि इस मामले में वो एसपी और आईजी तक को सूचना दे चुके हैं लेकिन कोई असर नहीं पड़ रहा। बीकानेर पुलिस पूरी तरह निकम्मी हो चुकी है। डकैती के प्रयास को सामान्य आपसी विवाद बताया जा रहा है।

डूडी ने बताया कि साढ़े तीन साल पहले उनके पंप पर अज्ञात लोगों ने 45 लाख रुपए बंदूक के दम पर लूट लिए थे।इस घटना के बारे में तो वर्तमान अधिकारियों को जानकारी तक नहीं है। डूडी ने बताया कि जब उन्होंने आला अधिकारियों से लूट के बारे में पूछा तो वो बोले कि उन्हें ऐसी किसी घटना की जानकारी ही नहीं है। ये बहुत शर्मनाक है कि पुलिस पुरानी घटनाओं को याद ही नहीं रख रही। कोई सिस्टम ही नहीं है।

Join Whatsapp
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 87900 रेट , 22 कैरट 92900 चांदी 110000 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 87900 रेट , 22 कैरट 92900 चांदी 110000 |