
Lockdown News 2022: इस राज्य में लग सकता है साल 2022 का पहला लॉकडाउन, पढ़िए ताजा बयान






Lockdown News 2022: देश में कोरोना के मरीज एक बार फिर बढ़ने लगे हैं। इसके साथ ही पाबंदियों की शुरुआत हो चुकी है और आशंका जताई जा रही है कि एक बार फिर लॉकडउन लग सकता है। यानी साल 2022 की शुरुआत ही लॉकडाउन से हो सकती है। महाराष्ट्र और दिल्ली, देश के दो ऐसे राज्य हैं जहां कोरोना के केस तेजी से बढ़े हैं। इनके अलावा, मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, हरियाणा, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु उन राज्यों की लिस्ट में हैं जहां खतरा तेजी से बढ़ रहा है। इन राज्यों में लोगों के मन में एक ही सवाल है कि क्या एक बार फिर लॉकडाउन (Lockdown in 2022) लगेगा? क्या उन्हें फिर से घरों में कैद रहना होगा?
महाराष्ट्र: देश में अभी कोरोना के सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र में सामने आ रहे हैं। यहां भी नाइट कर्फ्यू लगाया जा चुका है, लॉकडाउन की आशंका है, लेकिन इस पर अभी फैसला नहीं हुआ है। महाराष्ट्र सरकार से जुड़े मंत्री कह चुके हैं कि इस पर अंतिम फैसला मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे लेंगे। स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने भी अपने ताया बयान में यही बात दोहराई है। उन्होंने कहा, 67,31,871 COVID मामलों के साथ महाराष्ट्र सबसे अधिक प्रभावित राज्य है। मुंबई में लॉकडाउन पर निर्णय सीएम उद्धव ठाकरे द्वारा लिया जाएगा।


