शादी में डीजे नहीं बजा तो दूल्हा फंदे पर झूला, आज जानी थी बारात

शादी में डीजे नहीं बजा तो दूल्हा फंदे पर झूला, आज जानी थी बारात

शादी से कुछ घंटों पहले एक दूल्हे ने फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली। इससे पहले दूल्हे के घर में नोतरा (समाज के सहयोग से धन एकत्रित करने का कार्यक्रम) था, जहां दूल्हा पूरी रात परिवार के साथ था। सुबह घर से निकला था और घर नहीं लौटा। परिवार ने तलाश की तो शव 2 सौ फीट दूर एक नीम के पेड़ से लटका मिला। सोशल मीडिया पर लोग दूल्हे को श्रद्धांजलि दे रहे। इसमें युवक की आत्महत्या की वजह शादी में DJ नहीं बजाने देने की बात कही जा रही है। हालांकि पुलिस ऐसी किसी बात से इनकार कर रही है।

मामला आंबापुरा थाना क्षेत्र के दावड़ीमाल इलाके का है। यहां के लाल सिंह उर्फ विनोद (21) पुत्र स्व. नागजी माल की शुक्रवार सुबह 10 बजे बारात कुशलगढ़ के सारेल गांव में जानी थी। इससे पहले शादी में होने वाले खर्चों की पूर्ति के लिए नोतरे का आयोजन हुआ था। गुरुवार शाम से नोतरा चालू था। पूरी रात दूल्हा लाल सिंह इस समारोह में मौजूद रहा। अलसुबह करीब 4 बजे लाल सिंह समारोह स्थल से गया। इसके बाद वह नहीं लौटा। अंधेरे में परिवार ने उसकी तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला। उजाला होने पर शव पेड़ से लटका मिला। सूचना पर पुलिस ने शव उतरवाया। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सुपुर्द किया। जांच अधिकारी ASI रमेशचंद्र मीणा ने बताया कि फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस ने DJ नहीं बजने से नाराजगी वाली बात को खारिज किया है।

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |