विधवा को भी नहीं बख्शा,मांग भरने का झांसा देकर करता रहा दुष्कर्म
बीकानेर। शहर के नयाशहर थानान्तर्गत मुक्ता प्रसाद नगर के सेक्टर नंबर आठ में रह रही एक विधवा से जान पहचान रखने वाले भरूपावा निवासी युवक ने शादी का झांसा देकर अपने जाल में फंसा दुष्कर्म का शिकार बनाया। पीडि़ता ने भरूपावा निवासी सतुराम मेघवाल और उसके साथी किशनाराम के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस के अनुसार पीडि़ता ने रिपोर्ट दी है कि 10 अक्टूबर की रात को आरोपी अनाधिकृत रूप से उसके घर में आया तथा दुष्कर्म किया। बताया जा रहा है कि आरोपी द्वारा शादी का झांसा देकर देहशोषण करता रहा। बाद में शादी की मनाही होने पर परिवादिया ने शारीरिक संबंधों के लिए मना किया। इसके बाद भी आरोपी ने जबरदस्ती की। बताया जा रहा है कि आरोपी पहले भी इसी परिवादिया द्वारा दर्ज करवाए गए दुष्कर्म के मामले में सात दिन जेल जाकर आ चुका है तथा बाद में राजीनामा हो गया था।