Gold Silver

क्या ग्रेड थर्ड टीचर्स की भर्ती के लिए बढ़ेंगे पद, मंत्री व विभाग ने किया स्पष्ट

खुलासा न्यूज, बीकानेर। 50 हजार ग्रेड थर्ड टीचर्स की भर्ती की उम्मीद फिलहाल नजर नहीं आ रही है। शिक्षा विभाग ने 31 हजार पदों पर ही भर्ती के प्रपोजल राज्य सरकार को भेजा है। जिसके आधार पर भर्ती जल्दी शुरू हो सकती है।
इस बारे में शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी.कल्ला और माध्यमिक शिक्षा निदेशक कानाराम से बात की। दोनों ने ही स्पष्ट किया कि पदों में बढ़ोतरी का निर्णय राज्य सरकार करती है। इस बारे में निदेशालय स्तर पर कोई निर्णय नहीं होना है। डॉ. कल्ला ने कहा कि ये नीतिगत निर्णय है।

Join Whatsapp 26