
पंचायत चुनावों में फिर कांग्रेस को मिला जनता का साथ






खुलासा न्यूज,श्रीगंगानगर। जिले की नौ पंचायत समितियों और जिला परिषद के 31 जोन के लिए तीन चरण में हुए चुनाव की काउंटिंग मंगलवार को शहर के श्रीगुरुनानक खालसा शिक्षण संस्थान में हुई। मिली जानकारी के अनुसार घड़साना,अनूपगढ़,रायसिंहनगर,सूरतगढ़,करनपुर के रुझानों के मुताबिक कांग्रेस प्रधान बनने तय हो गये है। पंचायत समिति रायसिंहनगर में कांग्रेस ने अपना बोर्ड बना लिया है। वार्ड एक से विद्यादेवी कांग्रेस,वार्ड नं 2 से ममता कांग्रेस,वार्ड तीन से कविता देवी कांग्रेस,वार्ड 4 से परमजीत कौर सीपीआई एम,वार्ड नं 5 से मायावती सीपीआई एम,वार्ड छ: से सुनील सिंह सीपीआई एम,वार्ड नं 7 से विनोद कंवर कांग्रेस,वार्ड नं 8 से परमजीत कौर कांग्रेस,वार्ड नं 9 से संतोष विश्नोई कांग्रेस,वार्ड नं 10 से चन्द्रकला कांग्रेस,वार्ड नं 11 से सुमन निर्दलीय,वार्ड 12 से नवकिरण बडिंग कांग्रेस,वार्ड नं 13 से बिरखा देवी सीपीआई एम,वार्ड 14 से दर्शन सिंह कांग्रेस,वार्ड नं 15 से गुरदीप सिंह कांग्रेस,वार्ड 16 से किशोर बारूपाल कांग्रेस,वार्ड नं 17 से सुनीता देवी कांग्रेस,वार्ड 18 से रमेश कुमार कांग्रेस विजयी घोषित हुए है। अभी एक सीट का परिणाम आना बाकी है। पदमपुर पंचायत समिति में कांग्रेस ने परचम फहराते हुए दस में से नौ जगहों पर जीत हासिल की है। एक सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी जीता है। यहां आएं परिणाम में जोन 1 में कांग्रेस की लखविदर कौर,जोन 2 में कांग्रेस की मंजीत कौर, जोन 3 में निर्दलीय, जोन 4 में काग्रेस के संजय कुमार,जोन 5 में कांग्रेस की सिमरन कौर,जोन 6 में कांग्रेस के बादल सि ंह,जोन 7 में कांग्रेस की सुनिता पूनिया,जोन 8 में कांग्रेस की शकीला , जोन 9 में कांग्रेस की गौमती देवी,जोन 10 में काग्रेस के मदनलाल जीते।
अनूपगढ़ जोन
नंबर एक से माकपा द्रोपदी मेघवाल
जोन नम्बर 2 से माकपा अंग्रेज सिंह
जोन नम्बर 5 से भाजपा दिलबाग सिंह
जोन नम्बर 6 से कांग्रेस की सतपाल कौर
जोन नम्बर 7 से कांग्रेस की जसप्रीत कौर
जोन नम्बर 8 से कांग्रेस के मेघा राम नायक
जोन नम्बर 9 से कांग्रेस की रामदेवी बावरी
सादुलशहर पंचायत समिति चुनाव
जोन नंबर 2 से बीजेपी की मनोहरी देवी
जोन नंबर 3 डूंगरसिंहपुरा से बीजेपी की शकुंतला सहारन
जोन नंबर 5 से कांग्रेस के अनंतराम
जो नंबर 6 से कांग्रेस के रंजीत
जोन नंबर 7 मोरजंडखारी से निर्दलीय सावित्री


