
इन राशि वालों के लिए है आर्थिक फायदे के योग, कुंभ वालों के लिए भी अच्छा समय






12 से 18 दिसंबर के बीच चंद्रमा मीन से वृष राशि तक जाएगा। इन दिनों चंद्रमा पर शनि, मंगल, सूर्य और केतु की दृष्टि रहेगी। ग्रहों की इस स्थिति का फायदा 5 राशियों को मिलेगा। वहीं अन्य 7 राशियों पर सितारों का मिला-जुला असर पड़ेगा। इस हफ्ते मेष और मीन राशि वाले लोगों को आर्थिक फायदा होने के योग हैं। कर्क और वृश्चिक राशि वालो लोगों के लिए निवेश के लिए अच्छा समय रहेगा। बिजनेस की परेशानियां भी खत्म होंगी। वहीं, कुंभ राशि वालों के लिए भी समय अच्छा रहेगा। इनके अलावा वृष, मिथुन, सिंह, कन्या, तुला, धनु और मकर राशि वालों के लिए ये हफ्ता सामान्य रहेगा।


