Gold Silver

बीकानेर में मौसम अपडेट : सर्दी के साथ दिखने लगा है कोहरा, कब बढ़ेगा कोहरा, जानिए

खुलासा न्यूज, बीकानेर। तापमान में उतार-चढ़ाव के बीच मैदानी क्षेत्रों में सर्दी के साथ कोहरा भी दिखने लगा है। सुबह व शाम को सर्दी का अहसास बढ़ गया है। श्रीडूंगरगढ़ व खाजूवाला एरिया में कोहरे के कारण सुबह आठ बजे तक भी रास्ता साफ नहीं रहता। खेत में काम करने वाले किसान भी अब कोहरे के कारण परेशान है। आने वाले दिनों में कोहरा बढ़ेगा।
मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को दिन का तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि पिछले चौबीस घंटे में न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस रहा है। इससे पहले रविवार को अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस था। ऐसे में अधिकतम तापमान में एक डिग्री से ज्यादा गिरावट आई है, वहीं न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस से घटकर 11.5 डिग्री पर आया है। दिन व रात दोनों समय में तापमान में आई गिरावट ने सर्दी का अहसास बढ़ा दिया है।

Join Whatsapp 26