![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2021/11/dotasara-154.jpg)
टीचर ने 8वीं के छात्र का हाथ तोड़ा, स्कूल निदेशक ने मांगी माफी
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2023/02/drgifad.gif)
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2024/04/WhatsApp-Image-2024-04-04-at-12.06.31-PM.jpeg)
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2024/05/WhatsApp-Image-2024-06-12-at-12.05.55-AM.jpeg)
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2022/08/d186fc64-d41f-4ece-8c59-2b3589462913.jpg)
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2024-06-08-at-2.50.27-PM.jpeg)
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2024/04/WhatsApp-Image-2024-06-08-at-3.45.05-PM.jpeg)
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2024-06-20-at-8.51.17-PM.jpeg)
खुलासा न्यूज़, राजस्थान। रेनवाल कस्बे में एक निजी स्कूल के टीचर ने 8वीं कक्षा के स्टूडेंट को इस कदर पीटा कि उसका हाथ ही तोड़ दिया। प्री-टेस्ट में बच्चे ने अपने साथी छात्र को आंसर बता दिया था। बस इसी बात पर टीचर ने आपा खो गया और बच्चे को लात-घूसों से जमकर मारा। इससे बच्चे का हाथ फ्रैक्चर हो गया।यह पूरा मामला गुरुकुल एकेडमी सीनियर सेकंडरी स्कूल का हैं, जहां 8वीं कक्षा के स्टूडेंट जयंत पाराशर की टीचर गजेंद्र सिंह ने लात-घूसों ऐसी पिटाई की। दरअसल, क्लास में प्री-टेस्ट लिया जा रहा था। इस दौरान छात्र जयंत से साथी छात्र ने किसी सवाल का आंसर पूछा और जयंत ने उसे आंसर बता दिया। बस इसी बात पर टीचर गजेंद्र सिंह को गुस्सा आया और जयंत को लात-घूसों से जमकर पीटा। इसके बाद जयंत दोपहर करीब 3 बजे उदास हालत में घर पहुंचा। शाम करीब 4 बजे पिता के घर आने पर जयंत ने पूरी घटना बताई और रोने लगा। इसके बाद परिजन जयंत को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां जांच में पता चला कि उसका हाथ फ्रैक्चर है। स्कूल निदेशक अस्पताल पहुंचे और जयंत के परिजनों से माफी मांगते हुए बताया कि आरोपी टीचर गजेंद्र सिंह को स्कूल से बर्खास्त कर दिया गया है।
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2024/05/WhatsApp-Image-2024-06-08-at-2.36.48-PM.jpeg)
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2023/10/IMG-20240415-WA0026.jpg)
![](http://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2021/04/whatsapp-icon.png)