![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2021/11/dotasara-152.jpg)
MLA के भतीजे का बाल विवाह!, प्रशासन के सामने दुविधा
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2023/02/drgifad.gif)
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2024/04/WhatsApp-Image-2024-04-04-at-12.06.31-PM.jpeg)
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2024/05/WhatsApp-Image-2024-06-12-at-12.05.55-AM.jpeg)
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2022/08/d186fc64-d41f-4ece-8c59-2b3589462913.jpg)
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2024-06-08-at-2.50.27-PM.jpeg)
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2024/04/WhatsApp-Image-2024-06-08-at-3.45.05-PM.jpeg)
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2024-06-20-at-8.51.17-PM.jpeg)
अलवर के तिजारा विधायक संदीप यादव के भतीजे चमन यादव की आज शादी होने वाली है। फेरे से पहले ये शादी विवादों में आ गई है। भतीजे के आधार कार्ड और भामाशाह कार्ड में उम्र 19 साल होने से विरोधी उन पर बाल विवाह करने का आरोप लगा रहे हैं। उधर बुधवार को हुए लग्न समारोह में करीब-करीब पूरी सरकार और कई अफसर शामिल होने पहुंचे थे। विवाद के बाद विधायक ने एक पुराना हस्त लिखित जन्म प्रमाण पत्र पेश किया है। जिसमें भतीजे की उम्र 21 साल है।आधार कार्ड और भामाशाह कार्ड से सामने आया कि दूल्हे चमन यादव की उम्र केवल 19 साल 3 माह है। अब शादी को लेकर ज्यादातर नेताओं का यही कहना है कि उन्हें उम्र का पता नहीं था। इस लग्न समारोह में मंत्री, पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे व आरसीए चेयरमैन वैभव गहलोत और भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया सहित कैबिनेट मंत्री, राज्य मंत्री सहित विधायक, पूर्व विधायक, पूर्व मंत्री काफी संख्या में आए थे।
प्रशासन के सामने दुविधा
अब प्रशासन के सामने दुविधा है। उम्र तो दस्तावेज वाली मानी जाती है। ये हो सकता है कि पुराने दस्तावेज में अलग हो। नए में अलग, लेकिन मौजूदा नवीनतम रिकॉर्ड के अनुसार चमन की उम्र 19 साल 3 माह 20 दिन ही है।
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2024/05/WhatsApp-Image-2024-06-08-at-2.36.48-PM.jpeg)
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2023/10/IMG-20240415-WA0026.jpg)
![](http://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2021/04/whatsapp-icon.png)