प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 9 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे - Khulasa Online प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 9 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे - Khulasa Online

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 9 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 9 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे इसके बाद वे उत्तर प्रदेश के महोबा और झांसी जाएंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट करके उनके संबोधन के बारे में जानकारी दीहै।

PM मोदी आज दोपहर 2.45 बजे महोबा में कई परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे, इन परियोजनाओं से क्षेत्र में पानी की कमी की समस्या को कम करने में मदद मिलेगी। इन परियोजनाओं में अर्जुन सहायक परियोजना, रतौली वियर परियोजना, भौनी बांध परियोजना और मझगांव-मिर्च छिड़काव परियोजना शामिल हैं।

महोबा के बाद वे झांसी में देश में ही डिजाइन और विकसित किए गए उपकरणों को सशस्त्र बलों के सेवा प्रमुखों को सौंपेंगे। वायु सेना प्रमुख को हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) का डिजाइन और विकसित किया गया लाइट कॉम्बैट हेलीकॉप्टर (LCH) और थल सेनाध्यक्ष को भारतीय स्टार्टअप द्वारा डिजाइन और विकसित किए गए ड्रोन यानी UAV सौंपेंगे। वहीं, नौसेना अध्यक्ष को DRDO का डिजाइन किया गया और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) का बनाया हुआ जहाजों के लिए उन्नत इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर सूट सौंपेंगे।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26