
देवीसिंह भाटी की ‘अर्जुन’ परीक्षा, बचाएंगे साख या बिगाड़ेंगे हालात, पढि़ए पूरी ख़बर






खुलासा न्यूज़, बीकानेर। निकाय चुनाव को लेकर अब सियासी हलचल तेज हो गई है। इसी क्रम में देवीसिंह भाटी भी सक्रिय हो गए है। देवीसिंह भाटी सामाजिक न्याय मंच से प्रत्याशी उतारेंगे। भाटी की इस घोषणा से भाजपा में खबबली सी मच गई है। इस घोषणा के साथ ही राजनीतिक गलियारों में इस बात की जोरदार चर्चा है कि देवीसिंह भाटी की की अर्जुन परीक्षा है। यह तो आने वाला समय ही बतायेगा कि इस निकाय चुनाव में भाटी अपनी साख बचाएंगे या हालात बिगाड़ेंगे ?
भाटी अपनी छवि बरकरार रखने के प्रयास में, अर्जुन को रोकने के लिए नया पता फेंका
देवीसिंह भाटी ने एक बार फिर से ताल ठोक दी है। भाटी ने अपनी छवि बरकरार रखने और अर्जुन को रोकने के लिए एक नया पता फेंका है। अब बड़ा सवाल यह है कि भाजपा से निष्कासित देवीसिंह भाटी के साथ कौन-कौन आयेगा ?

