Gold Silver

दिवाली पर निगम की खुली पोल, विश्नोई ने दी चेतावनी, बोले- समाधान नहीं तो बैठेंगे धरने पर

खुलासा न्यूज, बीकानेर। दीपावली पर्व पर शहर को साफ सुथरा करने का दावा करने वाली नगर निगम की पोल अब सामने आने लगी है। शहर के भीतरी इलाको के साथ साथ पॉश कॉलोनियों में भी गन्दगी का अंबार लगा है। यही नही पार्कों में भी गन्दगी के ढेर लगे हैं। ऐसे ही हालात वार्ड 35 में देखने को मिल रहे हैं। जहां कचरे के ढेर लगे हुए हैं। स्थानीय पार्षद मनोज विश्नोई ने इस संदर्भ में ठेका कम्पनी से कचरा संग्रहण के लिए कहा तो ठेकेदार ने दिवाली के बाद सफाई करने की बात कहते हुए कचरा उठाने से साफ इंकार कर दिया। जिसके बाद विश्नोई ने चेतावनी देते हुए कहा है अगर कल वार्ड में फैला कचरा नहीं उठाया गया तो वे दिवाली न मनाते हुए निगम परिसर में धरने पर बैठेंगे।

Join Whatsapp 26