
बीकानेर/ आवारा पशुओं का आतंक, मां-बेटी को किया घायल





खुलासा न्यूज, बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ में मां-बेटी को लड़ते सांडों ने जख्मी कर दिया। आडसर बास निवासी 50 वर्षीय कंचन देवी व उनकी पुत्री 30 वर्षीय विनोद मुख्य बाजार पुराने बस स्टैंड पर एक दुकान से सामान लेकर घर की ओर निकल रही थी। उसी समय दो सांड भरे बाजार लड़ते हुए इन महिलाओं से टकराए और दोनो को जख्मी कर दिया। हालांकि महिलाओं ने बचने का प्रयास किया परन्तु वे चपेट में आ गई। आसपास के नागरिक उन्हें अस्पताल लेकर आए व परिजनों को सूचित किया। बदहवास परिजन भी प्रशासन को कोसते हुए अस्पताल पहुंच गए। बता देवें त्योहार के समय जब बाजार ग्राहकी की राह देख रहा है ऐसे में इस तरह की घटनाएं नागरिकों को निराश करने के साथ बदहाल व्यवस्था पर सवाल भी खड़े करती है।


✕
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 91800 रेट , 22 कैरट 96800 चांदी 120700 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 91800 रेट , 22 कैरट 96800 चांदी 120700 |