Gold Silver

आर्यन खान आर्थर रोड जेल से रिहा, अपने घर मन्नत पहुंचे

मुंबइ ड्रग्स केस में फंसे आर्यन खान मुंबई के आर्थर रोड जेल से रिहा हो गए हैं। रिहाई प्रक्रिया पूरी होने के बाद आज सुबह करीब 11 बजे उन्हें रिहा किया गया। जेल के अधिकारियों को जमानत के कागजात भी मिल गए हैं। बता दें कि बीते दिन तय वक्त तक जेल प्रशासन के पास रिहाई के कागजात ना पहुंचने के कारण उन्हें रिहा नहीं किया जा सका था। रिहाई के कुछ समय बाद आर्यन अपने घर ‘मन्नत’ पहुंच गए हैं।
आज सुबह 5.30 बजे खोला गया आर्थर रोड जेल का बॉक्स
अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को जमानत पर रिहा किया किया है। आर्थर रोड जेल बॉक्स को आज सुबह 5.30 बजे खोला गया। क्रूज ड्रग्स मामले में जेल के अधिकारियों को आज आर्यन खान के जमानत के कागजात भी मिल गए, जिसके बाद आज आर्यन को जेल से रिहा किया गया है।

Join Whatsapp 26