बीकानेर संभाग में कांग्रेस नेता के काले धन का हो सकता है खुलासा!

बीकानेर संभाग में कांग्रेस नेता के काले धन का हो सकता है खुलासा!

श्रीगंगानगर में मॉल जहां इनकम टैक्स कार्रवाई जारी है। कांग्रेस नेता अशोक चांडक, कॉलोनाइजर मुकेश शाह और टोल टैक्स कांट्रेक्टर केके लड्‌ढा के ठिकानों पर इनकम टैक्स रेड की कार्रवाई शुक्रवार को भी जारी रही। पिछले करीब तीस घंटे से डिपार्टमेंट की तीस से ज्यादा टीमें अलग-अलग ठिकानों से दस्तावेज खंगाल रही हैं। इनमें बड़ी फाइनेंशियल खामियां मिलने की आशंका है। शुक्रवार दोपहर तक कांग्रेस नेता अशोक चांडक के जी ब्लॉक स्थित आवास और ऋद्धि-सिद्धि मॉल और ऋद्धि-सिद्धि एनक्लेव स्थित कॉलोनाइजर मुकेश शाह के ठिकानों पर कार्रवाई जारी थी। विभागीय अधिकारियों ने शुक्रवार दोपहर तक भी इस बारे में कोई खुलासा नहीं किया है लेकिन दस्तावेज जांचने की प्रक्रिया शुक्रवार दोपहर तक जारी थी।

कई तरह के बिजनेस से जुड़े हैं व्यापारी

जिन व्यापारियों पर कार्रवाई हुई है वे शराब, होटल, रियल एस्टेट, खनन, मॉल तथा टोल बिजनेस से जुड़े हुए हैं। गुरुवार सुबह करीब सात बजे इनके यहां रेड की कार्रवाई शुरू की गई। इसके बाद से इन सभी व्यापारियों के ठिकानों में आने-जाने पर रोक लगा दी गई। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने पिछले दिनों मुम्बई में छापेमारी की थी। इसी दौरान श्रीगंगानगर में अशोक चांडक और कॉलोनाइजर मुकेश शाह के ग्रुप के निवेश से संबंधित दस्तावेज मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई।

प्रोपर्टी डीलर भी घेरे में

कॉलोनाइजर मुकेश शाह के यहां कार्रवाई के बाद कुछ प्रोपर्टी डीलर्स को भी डिपार्टमेंट ने घेरे में लिया है। कार्रवाई की जानकारी मिलने के बाद से प्रोपर्टी कारोबारी, डीलर्स और अन्य निवेशकों में हड़कंप के हालात हो गए हैं। कई जगहों से कॉलोनाइजर्स के बोर्ड हटा दिए गए तथा दलाल भी भूमिगत हो गए हैं। इस बीच डिपार्टमेंट के अधिकारी श्रीगंगानगर और पंजाब में दस्तावेज खंगालने में जुटे हुए हैं।

Join Whatsapp
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 87900 रेट , 22 कैरट 92900 चांदी 110000 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 87900 रेट , 22 कैरट 92900 चांदी 110000 |