
जयपुर में 9 साल की बच्ची को न्यूड कर मर्डर






9 साल की बच्ची को न्यूड कर उसका मर्डर किया गया है। बॉडी घर से 200 मीटर की दूरी पर शनिवार शाम करीब चार बजे सड़क किनारे मिली है। दोपहर में लड़की घर से लापता थी। माता-पिता ढूंढ ही रहे थे कि बॉडी मिलने की सूचना मिली। पुलिस ने 3 युवकों को हिरासत में लिया है। साथ ही, आसपास के इलाके के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। मामला जयपुर के आमेर इलाके की है।
2 घंटे से ढूंढ रही थी मां
पुलिस ने बताया कि बच्ची की पहचान दौसा निवासी के रूप में हुई है। परिवार आमेर क्षेत्र में ही रहता है। लड़की दोपहर करीब 2 बजे घर से निकली थी। घर में बच्ची नहीं दिखी तो मां उसे ढूंढने निकली थी। इसी दौरान राह चलते एक व्यक्ति ने बताया कि पेड़ के नीचे कोई शव पड़ा है। परिवार मौके पर गया तो बच्ची की पहचान हुई। बॉडी पर कोई कपड़ा नहीं था। आशंका जताई जा रही है कि उसके साथ कोई गलत हरकत तो नहीं हुई है। पोस्टमॉर्टम के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी।
3 साल पहले ही लड़की गोद ली थी
पुलिस ने बताया कि परिवार वालों ने बच्ची को 3 साल पहले ही गोद लिया था। परिवार में तीन ही सदस्य थे। बच्ची का परिवार यहीं किराए के मकान में रह रहा है। पिता शादी-पार्टियों में स्टॉल लगाता है।


