Gold Silver

देश के 09 राज्यों के राज्यपाल बदल, अब राजस्थान के बागड़े होंगे नये राज्यपाल

 09 राज्यों के राज्यपाल बदल

दिल्ली। देश में राजस्थान सहित नौ राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति की गई है। राष्ट्रपति भवन ने जानकारी देते हुए बताया कि हरिभाऊ किसनराव बागड़े राजस्थान के राज्यपाल नियुक्त किए गए हैं। इसी तरह जिष्णु देव वर्मा को तेलंगाना, ओम प्रकाश माथुर को सिक्किम, संतोष कुमार गंगवार को झारखंड, रमेन डेका को छत्तीसगढ़, सी एच विजयशंकर को मेघालय और सी पी राधाकृष्णन को महाराष्ट्र का राज्यपाल बनाया गया है।ल क्ष्मण प्रसाद आचार्य को असम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है उनके पास मणिपुर के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा।

असम के राज्यपाल रहे गुलाब चंद कटारिया को पंजाब का राज्यपाल और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ का प्रशासक बनाया गया है। इसके अलावा के कैलाशनाथन को पुडुचेरी का उपराज्यपाल बनाया गया है।

Join Whatsapp 26