खाले को लेकर हुआ दो पक्षों में झगड़ा दोनों पक्षों के 8 लोग गिरफ्तार

खाले को लेकर हुआ दो पक्षों में झगड़ा दोनों पक्षों के 8 लोग गिरफ्तार

महेश देरासरी
महाजन। थाना क्षेत्र के चक 113 आरडी अरजनसर में सिंचाई पानी के खाले को लेकर दो पक्षों में सोमवार को लड़ाई हो गई। मौके पर पहुंची महाजन पुलिस ने दोनों पक्षों के आठ लोगों को शान्ति भंग के आरोप में धारा 151 में गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार चक में सिंचाई पानी के लिए बने खाले के पटड़े को लेकर भूराराम सारण व एक अन्य पक्ष में विवाद हो गया। विवाद की सूचना महाजन सीआई ईश्वर सिंह को मिली तो उन्होंने हैड कांस्टेबल पूर्णसिंह को जाप्ते सहित मौके पर भेजा। हैड कांस्टेबल ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया। परन्तु दोनों पक्ष पुलिस के सामने ही झगडऩे लगे। इस दौरान दोनों पक्षों के 2-3 लोगों को चोट भी आई। पुलिस ने मौके से दोनों पक्षों के भूराराम जाट, विनोद जाट, सुखदेवसिंह जटसिख, लिच्छिराम ब्राह्मण, रणवीर जाट, लेखराम जाट, साहबराम जाट, महेन्द्र सहित आठ लोगों को शान्ति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।

Join Whatsapp
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 91800 रेट , 22 कैरट 96800 चांदी 120700 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 91800 रेट , 22 कैरट 96800 चांदी 120700 |