Gold Silver

सात साल की बच्ची से रेप के बाद हत्या, आरोपी को किया निरुद्ध

खुलासा न्यूज, बीकानेर। जिले के कोलायत थाना क्षेत्र में सात साल की बच्ची की नाबालिग लड़के ने रेप के बाद हत्या कर दी। पुलिस ने नाबालिग को निरुद्ध कर लिया। बताया जा रहा है कि लड़के के मोबाइल में कई पोर्न वीडियो मिले हैं। आरोपी लड़का कई सोशल मीडिया एकाउंट्स पर भी पोर्न वीडियो देखता था, जिसमें अश्लील वीडियो लाइक किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, कोलायत में सोमवार रात बच्ची घर के पीछे शौच करने गई थी। उसे छत पर खड़े लड़के ने देख लिया था। लड़का नीचे उतरकर पड़ोसी के घर पर पहुंच गया। वहां बच्ची को जबरन दबोचकर जबरदस्ती की। बच्ची ने शोर मचाने की कोशिश की तो एक प्लास्टिक उसके मुंह में डाल दिया। बच्ची के मुंह और नाक दोनों प्लास्टिक से कसकर बांध दिए। इसके बाद रेप किया। लड़की के बेहोश होने पर उसे एक फंदे पर लटकाकर अपने घर चला गया। रात को उधर से गुजर रहे एक व्यक्ति ने बच्ची को फंदे पर लटकते देखा। उसने सूचना घरवालों को दी। मौके पर गांव के लोग एकत्र हो गए। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और एफएसएल की टीम को बुलाया। जहां बच्ची की लाश लटक रही थी। उसके पास ही पुलिस को कुछ फुट प्रिंट मिले। ये फुट प्रिंट आगे जाकर एक घर में पहुंचे। पुलिस ने इसी घर में पूछताछ शुरू की तो एक नाबालिग लड़का मिला। लड़के से सख्ती से पूछताछ करने पर सारा राज खुल गया। इस संबंध में मृतका के परिजनों ने दुष्कर्म और हत्या का केस दर्ज कराया है।

Join Whatsapp 26