खदान ढहने से 3 महिला समेत 7 मजदूर दबे; 5 घंटे में 4 शव निकाले,  रेस्क्यू जारी

खदान ढहने से 3 महिला समेत 7 मजदूर दबे; 5 घंटे में 4 शव निकाले,  रेस्क्यू जारी

भीलवाड़ा के आसींद थाना क्षेत्र के लाछुड़ा गांव में बुधवार दोपहर को एक खदान ढह गई। 7 मजदूर मलबे में दब गए हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद आनन-फानन में प्रशासन मौके पर पहुंचा। मजदूरों को मलबे से बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। अब तक एक महिला समेत 4 शव निकाल लिए गए हैं। बाकी 3 की तलाश की जा रही है। फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। आरोप है कि प्रशासन को इस अवैध खनन खदान के बारे में कई बार शिकायत की गई थी, लेकिन अधिकारियों ने इस पर ध्यान नहीं दिया। आज यह खदान ढह गई।

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार लाछुड़ा गांव में नूर मोहम्मद के खेत में एक अवैध खदान संचालित हो रही थी। खदान से पत्थर निकाला जाता है। इसे संग्राम सिंह नाम का व्यक्ति संचालित कर रहा था। बुधवार दोपहर में खुदाई चल रही थी। खदान के आस-पास कोई सुरक्षा दीवार नहीं बनाई गई थी। ऐसे में जिस खेत में माइनिंग हो रही थी, उसके पास के खेत की मिट्‌टी खदान में ढह गई। हादसा करीब एक बजे हुआ। काम कर रहे करीब 3 महिलाएं और 4 पुरुष मजदूर इस मलबे में दब गए।

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |