नेशनल एडवेंचर कैंप से लौटे दीपक, प्राचार्य कौशिक ने जताई प्रसन्नता - Khulasa Online नेशनल एडवेंचर कैंप से लौटे दीपक, प्राचार्य कौशिक ने जताई प्रसन्नता - Khulasa Online

नेशनल एडवेंचर कैंप से लौटे दीपक, प्राचार्य कौशिक ने जताई प्रसन्नता

खुलासा न्यूज़, बीकानेर। संभाग के सबसे बड़े महाविद्यालय डूंगर बीकानेर की राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वंय सेवक दीपक चारण हाल ही शिमला में आयोजित राष्ट्रीय स्तर के एडवेंचर कैंप में भाग लेकर बीकानेर लौंटे है। राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक डॉ. सत्यनारायण जाटोलिया ने बताया की दीपक बीकानेर से एकमात्र स्वंय सेवक थे। नेशनल लेवल के इस कैंप में राजस्थान के 10 स्वंय सेवकों ने भाग लिया। कैंप के संचालक पंजाब के अंग्रेज ंिसंह थे। कैंप के दौरान ट्रेकिंग हैकिंग, कमांडो ट्रेनिंग, जिप लाइनिंग, रेपलिंग आदि साहसिक गतिविधियों में भाग लिया। दीपक चारण के लौटने पर प्राचार्य डॉ. सतीश कौशिक, उपप्राचार्य डॉ. ििश्शर शर्मा, डॉ. शालिनी मूलचंदानी व कार्यक्रम अधिकारी डॉ. महेन्द्र ंिसह सोलंकी, डॉ. संदीप यादव एवं ओमप्रकाश ने प्रसन्नता जताई है। दीपक चारण पूर्व में भी राज्य स्तरीय प्री-आर.डी कैंप का प्रशिक्षण ले चूके है। दीपक चारण राजकीय डूंगर महाविद्यालय बीकानेर तृतीय वर्ष के छात्र हैं।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26