भोपाल में 6 दिन का लॉकडाउन:आज रात 9 बजे से 19 अप्रैल सुबह 6 बजे तक सबकुछ बंद

भोपाल में 6 दिन का लॉकडाउन:आज रात 9 बजे से 19 अप्रैल सुबह 6 बजे तक सबकुछ बंद

प्रदेश में 24 घंटे में 6 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं। भोपाल में ये आंकड़ा 824 पहुंच गया है। इसके बाद सरकार ने भोपाल में सोमवार रात 9 बजे से 19 अप्रैल की सुबह 6 बजे तक कोरोना कर्फ्यू लगा दिया है। इसके तहत कुछ रियायतें भी दी जाएंगी। आदेश में कहा गया है कि किराना दुकानों से होम डिलीवरी की जा सकेगी। सब्जी और दूध की दुकानें खुली रहेंगी। ठेले से भी सब्जी-फलों की बिक्री की जा सकेगी। बैंक और पेट्रोल पंप भी खुले रहेंगे।

चिकित्सा शिक्षा मंत्री और भोपाल से विधायक विश्वास सारंग ने जानकारी दी कि क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप ने भोपाल को पूरी तरह लॉक करने का सुझाव दिया था, पर कुछ रियायतें दी जाएंगी।

प्रदेश में पॉजिटिविटी रेट 16% पहुंचा

प्रदेश में 24 घंटे में 6 हजार 489 संक्रमित मिले हैं। वहीं 37 लोगों की कोरोना से मौत हो गई है। प्रदेश की संक्रमण दर पहली बार 16% पहुंच गई। यानी हर छठे नमूने की रिपोर्ट पॉजिटिव आ रही है। भोपाल में भाजपा प्रदेश कार्यालय में पूर्व संगठन मंत्री माखन सिंह के अलावा 6 कर्मचारियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसको देखते हुए कार्यालय मंत्री राघवेंद्र शर्मा ने अगले 10 दिन तक के लिए प्रदेश कार्यालय में बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी है। सीहोर जिले में सलकनपुर में मां बीजासन देवी धाम को 21 अप्रैल तक बंद कर दिया गया है। चैत्र नवरात्र पर भी भक्त दर्शन नहीं कर पाएंगे।

एक दिन में इंदौर में रिकॉर्ड 923 केस आए हैं। भोपाल में 824, ग्वालियर में 497 और जबलपुर में 469 संक्रमित पाए गए हैं। राज्य में सबसे ज्यादा 45 मौतें 23 सितंबर 2020 को हुई थी। कल 11 अप्रैल को 24 घंटे में 37 मौतें हुई हैं। अब सरकार के सामने सामुदायिक संक्रमण तोड़ना बड़ी चुनौती है।

इंदौर: शाम को भी दूध बांटा जा सकेगा, 3 घंटे की छूट दी

24 घंटे में छह नई मौतों के साथ इंदौर राज्य का पहला शहर बन गया है जहां पूरे कोरोना काल में 1005 मौतें हो गई हैं। यहां 19 अप्रैल की सुबह तक कोरोना कर्फ्यू/लॉकडाउन चल रहा है। अब प्रशासन ने शाम को भी तीन घंटे के लिए दूध वितरण की छूट दे दी है। शहर में शाम 4 से 7 बजे तक दूध बांटा जा सकेगा। पहले यह सुविधा केवल सुबह के लिए थी। हालात कोरोनाकाल की पहली लहर के पीक टाइम सितंबर से भी खराब हो गए हैं। यहां लॉकडाउन के बावजूद प्रदेश में सर्वाधिक केस सामने आ रहे हैं। मौतें भी सबसे ज्यादा हुई हैं। यहां 11 अप्रैल की रात गुर्जर अस्पताल में ऑक्सीजन खत्म होने पर परिजन ने जमकर हंगामा हुआ, इस बीच एक मरीज ने दम तोड़ दिया।

Join Whatsapp
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 87900 रेट , 22 कैरट 92900 चांदी 110000 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 87900 रेट , 22 कैरट 92900 चांदी 110000 |