अयोध्या से बीकानेर तक गूंज उठेगा जय श्रीराम, दुर्गासिंह ने कहा- घर-घर में दीपक जलाएं और करें हनुमान चालीसा का पाठ - Khulasa Online अयोध्या से बीकानेर तक गूंज उठेगा जय श्रीराम, दुर्गासिंह ने कहा- घर-घर में दीपक जलाएं और करें हनुमान चालीसा का पाठ - Khulasa Online

अयोध्या से बीकानेर तक गूंज उठेगा जय श्रीराम, दुर्गासिंह ने कहा- घर-घर में दीपक जलाएं और करें हनुमान चालीसा का पाठ

खुलासा न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर के बिनादेसर हाउस में आज बजरंग दल के बीकानेर संभाग संयोजक दुर्गासिंह की अध्यक्षता में विहिप व बजरंग दल की तैयारी बैठक हुई। इस दौरान दुर्गासिंह ने कहा कि पांच सौ वर्ष बाद साकार हो रहे इस महास्वप्न से हिन्दू समाज में उत्साह है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा इस दिन अयोध्या में भूमि पूजन कर निर्माण शुरू करवाया जाएगा। संतों के सानिध्य में हो रहे इस ऐतिहासिक क्षण को पूरा देश छोटी दीपावली की तरह मनायेगा। बैठक में इस दिन के लिए कई कार्यक्रम तय हुए हैं। दुर्गा सिंह ने बताया कि इस दिन सभी अपने घरों में राम कीर्तन व हनुमान चालीसा का पाठ करें तथा घर में बनी मिठाई से प्रभु को भोग लगाएं। वहीं शाम को घरों में दीपक जलाएं। विहिप के प्रांत उपाध्यक्ष अशोक परिहार ने कहा कि संगठन द्वारा बीकानेर के सभी मुख्य चौराहों को भगवा पताकाओं से सजाया जाएगा। वहीं विहिप के मीडिया प्रभारी चेतन सिंह ने कहा कि तुलसी सर्किल स्थित राम मंदिर के आगे रंगोलीमय अखंड भारत का मानचित्र उकेरा जाएगा। इस मानचित्र में प्रभु राम मंदिर का मानचित्र भी अंकित होगा। वहीं सर्किल को 5100 दीपों से जगमगाहट से दर्शनीय बनाया जाएगा। विहिप महानगर अध्यक्ष अनिल शर्मा ने कहा कि इस दिन प्रभु राम की महाआरती का आयोजन होगा व लड्डू का प्रसाद वितरित किया जाएगा। महानगर मंत्री ऋषिराज भाटी ने कहा कि तुलसी सर्किल पर आरती के बाद ढ़ोल नगाड़े बजाकर व पटाखे चलाकर खुशियां मनाई जाएगी। बैठक के अंत में कार्यक्रम का पोस्टर विमोचित किया गया। इस दौरान महेंद्र सिंह टिंटनवार व छेलू सिंह सोढ़ा भी मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26