
बीकानेर : MGSU के नवनिर्मित दो भवनों का लोकार्पण करेंगे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत





बीकानेर । महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस 7 जून, 2020 को विश्वविद्यालय में नवनिर्मित दो शैक्षणिक भवनों यथा विधि भवन व सामाजिक विज्ञान भवन का लोकार्पण विडियों कांफ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा अपने निवास स्थान से सुबह 11.00 बजे किया जायेगा।
कार्यक्रम संयोजक डॉ. बिट्ठल बिस्सा ने बताया कि उक्त कार्यक्रम में राज्य के ऊर्जा मंत्री डॉ. बी.डी.कल्ला उच्च शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) भंवर सिंह भाटी विशिष्ट अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री महोदय के साथ मुख्यमंत्री आवास से कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।



✕
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 87900 रेट , 22 कैरट 92900 चांदी 110000 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 87900 रेट , 22 कैरट 92900 चांदी 110000 |