बीकानेर से बड़ी खबर : लड़की से बलात्कार करने के मामले में पूर्व सरपंच को उम्रकैद

बीकानेर से बड़ी खबर : लड़की से बलात्कार करने के मामले में पूर्व सरपंच को उम्रकैद

खुलासा न्यूज़, बीकानेर संभाग। नाबालिग से बलात्कार करने के मामले में विशेष न्यायालय ने पूर्व सरपंच को उम्रकैद की सजा सुनाई हैं। श्रीगंगानगर के पॉक्सों कोर्ट की विशेष न्यायालय ने यह सजा सुनाई हैं। कोर्ट ने आज सुनवाई करते हुए आरोपी राजेन्द्र बराड़ निवासी 4जेड़ को आजीवन कारवास के साथ-साथ 50 हजार रूपए का जुर्माना भी लगाया हैं। यह राशि पीडि़ता को देने का आदेश दिया गया हैं। उल्लेखनीय है कि आरोपी पूर्व सरपंच ने 4 साल पहले नाबालिग लड़की के साथ जबरन दुष्कर्म किया था। जिस पर आज सजा सुनाई गयी हैं।

Join Whatsapp
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 90300 रेट , 22 कैरट 95300 चांदी 117500 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 90300 रेट , 22 कैरट 95300 चांदी 117500 |